Thursday, October 20, 2011
Aalu Anday | pakistani song
इंटरनेट पर धूम मचाने वाले आलू अंडे गीत ने पाकिस्तानी जनता की नब्जों को छू लिया है। वीकेंड पर रिलीज यह गाना सियासी रहनुमाओं से लेकर आम जनता तक को सोचने के लिए मजबूर कर रहा है। बेगैरत बैंड के इस गाने में पाकिस्तानी राजनीति और वहां की सोच पर तीखी टिप्पणी की गई है। इसमें पूछा गया किया कि क्यों मुंबई हमलों के आरोपी कसाब को हीरो और सलमान तासिर के हत्यारे मुमताज को नवाब का दर्जा दिया गया ? इसके विडियो की शुरुआत में स्कूल यूनिफॉर्म में तीन स्टूडेंट्स अपनी मां से लंच में आलू अंडे पैक करने पर शिकायत कर रहे हैं। इसके बाद के 3 मिनिट में पाकिस्तान मुस्लिम लीग के शरीफ से लेकर इमरान खान सभी की खिंचाई की गई है। अंग्रेजी सबटाइटल के साथ तैयार किए गए इस पंजाबी गीत में सिंगर अली आफताब सईद नोबेल प्राइज विजेता अबदुस सलाम को याद करते हुए मायूसी जता रहे हैं। वह कहते हैं कि लोग कसाब और मुमताज के बीच इन्हें भूल गए। लोगों को यह पूरा ऐल्बम आसानी से समझ आ जाए इसलिए विडियों में बहुत जगह तख्तियों (प्लेककार्ड) का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा नवाज शरीफ से लेकर तक कियानी सभी की खिंचाई की गई है।
No comments:
Post a Comment